बल तथा गति के नियम प्रश्नोत्तर (Bal ttha gati ke niyam prashnouttar)

Er Chandra Bhushan
0


Bal ttha gati ke niyam prashnouttar

बल तथा गति के नियम का प्रश्न उत्तर

1. बल की परिभाषा दें। इसका SI मात्रक क्या है ?

उत्तर:- बल वह भौतिक राशि है जो किसी वस्तु की गति की दिशा ,चाल एवं आकृति आदि में परिवर्तन लेन की क्रिया को बल कहते है। 

2. संतुलित और असंतुलित बलों की परिभाषा दें। 

उत्तर :-किसी वस्तु पर एक साथ कार्य कर रहे बलों का परिणामी(resultant)यदि शून्य हो ,तो वे बल संतुलित बल कहे जाते हैं। 

किसी वस्तु पर एक साथ कार्य कर रहे बलों का परिणामी(resultant) यदि शून्य नहीं हो मतलब अशून्य हो तो वह बल असंतुलित बल कहलाता है। 

3.जड़त्व का  नियम क्या है ?इसे किस वैज्ञानिक ने प्रतिपादित किया था ?

उत्तर:-जड़त्व किसी वस्तु का वह गुण है जिसके कारण वह अपनी विरामावस्था अथवा एक सरलरेखा में एकसमान गति की अवस्था में परिवर्तन का विरोध करती है। वस्तु के इसी गुण को जड़त्व कहते है। 

इस नियम को गैलीलियो गैलिली नामक वैज्ञानिक ने प्रतिपादित किया था। 

4. न्यूटन के प्रथम गति के नियम लिखे और उसकी व्यख्या करें। 

उत्तर :-प्रत्येक वस्तु अपनी विराम की अवस्था अथवा एक  सरल रेखा में एकसमान गति की अवस्था  बनाएँ रखती है जब तक की उस वस्तु पर कोई बाहरी असंतुलित बल कार्य न करें। 

कोई भी वस्तु अपनी वर्तमान अवस्था  स्वंय नहीं बदल सकती। यदि वह विराम अवस्था में हैं तो विराम अवस्था में ही रहेगी और यदि वह एक समान चाल से किसी दिशा में चल रही हैं तो उसी चाल  से उस दिशा में चलती रहेगी। जब तक की उस वस्तु पर कोई बाहरी असंतुलित बल कार्य न करें। तब तक वह अपनी अवस्था में कोई परिवर्तन नहीं लाती है। 

5.जड़त्व क्या है ?यह कितने प्रकार का होता है ?व्याख्या करे ?

उत्तर :-जड़त्व किसी वस्तु का वह गुण है जिसके कारण वह अपनी विरामावस्था अथवा एक सरल रेखा में एक समान गति की अवस्था में परिवर्तन का विरोध करती है 

जड़त्व दो प्रकार के होते हैं।  

  1. विराम जड़त्व :-इस जड़त्व के कारण वस्तु की विरामावस्था में ही रहने की प्रवृति होती है। 
  2. गति जड़त्व :-इस जड़त्व के कारण वस्तु एक सरल रेखा में एक सामान गति की अवस्था में अपनी गति की अवस्था को बनाए रखने की प्रवृति होती है। 

6.जड़त्व और द्रव्यमान की संबंध को स्पष्ट करें। 

उत्तर :-टेनिस की गेंद और क्रिकेट की गेंद एक ही चाल से हमारी ओर आ रही हो तो उन्हें रोकने का प्रयाश करें तो हम पते हैं की टेनिस गेंद की अपेक्षा अधिक द्रव्यमान की क्रिकेट की गेंद को रोकने के लिए अधिक बल लगाना पड़ता हैं। इससे पता चलता है की अधिक द्रव्यमान की क्रिकेट की गेंद का गति का जड़त्व भी अधिक होता है। 

अतः स्पष्ट है की जिस वस्तु का द्रव्यमान अधिक होता है उसका जड़त्व भी अधिक होता है। 

7.किसी बस के अकस्मात चल पड़ने पर यात्री पीछे की ओर झुक जाता है ?

उत्तर :-जब बस रुकी हुई होती है तो उसमें बैठा यात्री  भी विराम की अवस्था में होता है। बस के अचानक खुलने पर उसमें बैठा यात्री के शरीर का निचला हिस्सा गाड़ी के संपर्क में होने के कारण गति में आ जाती है।परन्तु शरीर का ऊपरी हिस्सा विराम जड़त्व के कारण विराम में ही रहना चाहता है लेकिन बस के अचानक गति जड़त्व में होने के कारण यात्री पीछे की ओर झुक जाता है। 

8 . चलती हुई गाड़ी में खड़ा व्यक्ति ब्रेक के एकाएक लगाए जाने पर आगे की ओर क्यों झुक जाता है ?

उत्तर :- जब बस गतिशील होता है तो उसमे बैठा यात्री भी गति की अवस्था में होता है ,बस के अचानक ब्रेक लगने पर उसमें खड़ा व्यक्ति विराम में आ जाता है ,और इसके साथ ही यात्री के शरीर  निचले हिस्सा गाड़ी के संपर्क में होने के कारण विराम में आ जाता है ,परन्तु गति जड़त्व के कारण शरीर का ऊपरी हिस्सा गति में ही बना रहना चाहता है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !