अवतल दर्पण के सामने वस्तु को कहां रखा जाए ताकि प्रतिबिंब उल्टा वास्तविक और समान आकार का बने
Type Here to Get Search Results !

अवतल दर्पण के सामने वस्तु को कहां रखा जाए ताकि प्रतिबिंब उल्टा वास्तविक और समान आकार का बने

 उत्तर- वक्रता त्रिज्या पर रखने पर

एक अवतल दर्पण द्वारा आभासी प्रतिबिंब बनने के लिए वस्तु का स्थान कहां होना चाहिए

उत्तर- फोकस और ध्रुव(pole) के बीच में

वस्तु दूरियों का चिन्ह क्या होगा जब एक अवतल दर्पण के सामने किसी वस्तु को रखा जाता है

उत्तर:-ऋणात्मक

10 cm फोकस दूरी वाले अवतल दर्पण से 15 cm की दूरी पर रखी वस्तु के प्रतिबिंब की प्रकृति क्या होगी

उत्तर:- दिया गया है कि अवतल दर्पण कि फोकस दूरी=10 cm और वस्तु की दूरी=15 cm

तब f=-10 और u=-15 cm

अब दर्पण सूत्र से, 

1/f=1/u+1/v

1/-10=1/-15+1/v

1/v=-1/10+1/15

1/v=-3+2/30

1/v=-1/30

V=-30 cm

अतः अवतल दर्पण की प्रितिबिंब की दूरी=30 cm

प्रकृति:-

वास्तविक, उल्टा , अनंत और वक्रता केंद्र के बीच में

अवतल दर्पण से किस दूरी पर एक वस्तु को रखा जाए जिससे कि प्रतिबिंब का आकार वस्तु के आकार के बराबर हो

उत्तर- वक्रता त्रिज्या

क्या एक उत्तल दर्पण किसी वास्तविक वस्तु का वास्तविक प्रतिबिंब बना सकता है

उत्तर - नही

एक चम्मच का आंतरिक पृष्ठ किस दर्पण की तरह कार्य करता है

उत्तर- अवतल दर्पण

प्रकाश का दर्पण से टकराकर वापस मुड़ना क्या कहलाता है

उत्तर- प्रकाश परावर्तन

समतल दर्पण में वस्तु दूरी और प्रतिबिंब दूरी में क्या संबंध है

उत्तर- वस्तु की दूरी=प्रतिबिंब की दूरी

गोलीय दर्पण की फोकस दूरी और उसकी वक्रता त्रिज्या में क्या संबंध है

उत्तर- f=R/2

दो तीन विधि से अवतल दर्पण का फोकस दूरी ज्ञात करें

उत्तर:- पहला विधि दर्पण सूत्र से अगर वस्तु की दूरी (u) और प्रतिबिंब की दूरी (v) दिया रहे तब

1/u+1/v1/f से फोकस दूरी निकाल सकते हैं|

दूसरा विधि अगर वक्रता त्रिज्या दिया रहे तब फोकस दूरी(f)=R/2 से

दूर स्थित वस्तु को फोकस करके उत्तल लेंस की फोकस दूरी ज्ञात कीजिए

उत्तर:- प्रकृति अभाषी छोटा और सीधा(detail coming soon) 

क्या एक उत्तल दर्पण किसी वास्तविक वस्तु का वास्तविक प्रतिबिंब बना सकता है

उत्तर- कभी नहीं

हमारे घरों में हम दर्पण में अपना प्रतिबिंब देखते हैं यह प्रतिबिंब है

उत्तर:- समतल दर्पण

एक दर्पण की फोकस दूरी के बराबर -15 सेंटीमीटर है या अवतल दर्पण है या उत्तल दर्पण

उत्तर:- अवतल दर्पण क्योंकि अवतल दर्पण का फोकस दूरी हमेशा ऋणात्मक होती हैं|

फोकस दूरी तथा वक्रता त्रिज्या आर के बीच क्या संबंध है

उत्तर:- फोकस दूरी , वक्रता त्रिज्या की आधी होती है या वक्रता त्रिज्या, फोकस दूरी की दुगनी होती है|

एक अवतल दर्पण द्वारा बना प्रतिबिंब वास्तविक उल्टा तथा समान साइज का पाया गया वस्तु की स्थिति होगी

उत्तर:- वस्तु वक्रता केंद्र पर रखा गया है इसीलिए प्रतिबिंब वास्तविक उल्टा तथा समान साइज का पाया गया

वस्तु-दूरी 4 का चिह्न क्या होगा जब एक अवतल दर्पण के सामने किसी वस्तु को रखा जाता है?

उत्तर:- ऋणात्मक(-) 4

किस प्रकार का दर्पण वास्तविक प्रतिबिंब बना सकता है

उत्तर:- सिर्फ अवतल ही वास्तविक प्रतिबिंब बना सकता है

14. 10 cm फोकस दूरी वाले अवतल दर्पण से 15 cm की दूरी पर रखी वस्तु के प्रतिबिंब की प्रकृति क्या होगी?

उत्तर:- दिया गया है की फोकस दूरी=-10cm(क्योंकि अवतल दर्पण की फोकस दूरी ऋणात्मक होती है|) 

वस्तु दूरी=-15 cm(क्योंकि अवतल दर्पण में वस्तु की दूरी ऋणात्मक होती है|) 

अब दर्पण सूत्र से, 1/v+1/u=1\f

1/v + 1/-15=1/-10

1/v=-1/10+1/15

1/v=-3+2/30

1/v=-1/30

V=-30 

प्रकृति- वास्तविक, उल्टा तथा अनंत और वक्रता केंद्र के बीच

समतल दर्पण की फोकस दूरी

उत्तर:- शून्य क्योंकि समतल दर्पण में त्रिज्या नही है तो फोकस कहाँ होता है|

यदि कोई वस्तु किसी अवतल दर्पण की वक्रता केंद्र पर रखी हो तो उसका प्रतिबिंब कहां और कैसे बनता है?

उत्तर:- जब कोई वस्तु अवतल दर्पण की वक्रता केंद्र पर रखा हो तब प्रतिबिंब वक्रता केंद्र पर ही उल्टा , वास्तविक और वस्तु के बराबर आकर का बनता हैं|

किसी अवतल दर्पण का वक्रता केंद्र कैसे ज्ञात करेंगे?

उत्तर:- अगर किसी अवतल दर्पण का फोकस दूरी f और वक्रता त्रिज्या R दिया गया रहे तब ध्रुव को मूल बिंदु(0,0) मान कर वक्रता केंद्र (-R, 0) ले सकते हैं|यहाँ R ऋणात्मक चिन्ह परिपाटी के अनुसार लिए हैं|

वस्तु दूरियों का चिन्ह क्या होगा जब एक अवतल दर्पण के सामने किसी वस्तु को रखा जाता है?

उत्तर:- ऋणात्मक 

Explanation:- चिन्ह परिपाटी के अनुसार अगर कोई दूरी दर्पण ध्रुव के बाई ओर रखते हैं तो उस दूरी का चिन्ह ऋणात्मक लिया जाता हैं|




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Section