विद्युत् धारा का चुंबकीय प्रभाव (objective question in hindi)
Type Here to Get Search Results !

विद्युत् धारा का चुंबकीय प्रभाव (objective question in hindi)

1. निम्नलिखित पदार्थों में कौन चुंबकीय पदार्थ नहीं हैं ?

(क) लोहा  

(ख) निकेल

 (ग) पीतल

 (घ) कोबाल्ट 

answer:- (ग) पीतल

2. "विद्युत-धारा का चुंबकीय प्रभाव "किसने खोज निकाला था ?

(क) फैराडे ने

 (ख) ऑर्स्टेड ने

 (ग) ऐम्पियर ने 

(घ) बोर ने 

answer:- (ख) ऑर्स्टेड ने

3. निम्नलिखित में कौन-सा कथन सत्य नहीं है ?

 (क) चुंबकीय क्षेत्र-रेखाएँ सतत बंद वक्र हैं।

 (ख) चुंबकीय क्षेत्र-रेखाएँ चुंबक के उत्तरी ध्रुव से निकलकर दक्षिणी ध्रुव में प्रवेश करती हैं।

(ग) चुंबकीय क्षेत्र-रेखाएँ एक-दूसरे को काटती हैं।

(घ) चुंबकीय क्षेत्र-रेखा के किसी बिंदु पर खींची गई स्पर्शरेखा उस बिंदु पर उस क्षेत्र की दिशा बताती है।

answer:-  (ग) चुंबकीय क्षेत्र-रेखाएँ एक-दूसरे को काटती हैं।

4. धारा की दिशा और उससे संबद्ध चुंबकीय क्षेत्र की दिशा की जानकारी मिलती है। 

(क) मैक्सवेल के वामहस्त नियम से 

 (ख)मैक्सवेल के दक्षिणहस्त नियम से 

(ग) फ्लेमिंग के वामहस्त नियम से

(घ) फ्लेमिंग के दक्षिणहस्त नियम से

answer:- (ख)मैक्सवेल के दक्षिणहस्त नियम से

5. विद्युत् चुंबक बनाने के लिए प्रायः जिस पदार्थ के छड़ का उपयोग होता है ,वह है 

(क) इस्पात 

 (ख)पीतल 

(ग) नरम लोहा

(घ) इनमें कोई नहीं 

answer:-(ग) नरम लोहा

6. निम्नलिखित में किस वैज्ञानिक ने प्रयोग द्वारा सर्वप्रथम सिद्ध कि किसी धारावाही चालक पर 

 (क) ओर्स्टेड 

 (ख) एम्पियर 

(ग) फैराडे ने

(घ) फ्लेमिंग 

answer:-(ग) फैराडे ने

7. किसी प्रोटॉन का निम्नलिखित में कौन-सा गुण किसी चुंबकीय क्षेत्र में मुक्त गति करते समय परिवर्तित हो जाता है ?
  (क) द्रव्यमान

 (ख) चाल  

(ग) वेग 

(घ) आवेश 

answer:-(ग) वेग

8. चुंबकीय क्षेत्र में धारावाही चालक पर लगनेवाले बल की दिशा किस नियम से जनि जा सकती है ?

(क) मैक्सवेल के वामहस्त नियम से 

 (ख)मैक्सवेल के दक्षिणहस्त नियम से 

(ग) फ्लेमिंग के वामहस्त नियम से

(घ) फ्लेमिंग के दक्षिणहस्त नियम से

answer:-(ग) फ्लेमिंग के वामहस्त नियम से

9.पश्चिम की ओर प्रक्षेपित कोई इलेक्ट्रान किसी चुंबकीय क्षेत्र द्वारा उत्तर की ओर विक्षेपित हो जाता है।चुंबकीय क्षेत्र की दिशा क्या है ?

 (क) दक्षिण की ओर अधोमुखी 

 (ख) पूर्व की ओर 

(ग) अधोमुखी

(घ)  उपरिमुखी  

answer:-(ग) अधोमुखी

10. विद्युत मोटर परिवर्तित करता है- 

(क) यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में 

 (ख) विद्युत ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में 

(ग) रासायनिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में

(घ)  विद्युत ऊर्जा को रासायनिक ऊर्जा में 

answer:-(ख) विद्युत ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में 

 11. निम्नलिखित में  किस/किन साधित्र/साधित्रों में विद्युत मोटर का उपयोग होता है ?

 (क) विद्युत पंखा में 

 (ख) लेथ मशीन में 

(ग) टेपरिकॉर्डर में 

(घ) इन सभी में 

answer:-(घ) इन सभी में

12. विद्युत चुंबकीय प्रेरण की खोज किसने की थी ?

(क) फैराडे ने 

 (ख) मैक्सवेल ने 

(ग) एम्पियर ने

(घ) फ्लेमिंग ने 

answer:-(क) फैराडे ने

13. विद्युत जनित्र परिवर्तित करता है -

(क) यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में 

 (ख) विद्युत ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में 

(ग) रासायनिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में

(घ)  विद्युत ऊर्जा को रासायनिक ऊर्जा में 

answer:-(क) यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में

 14.दिक्परिवर्तकयुक्त जनित्र उतपन्न करता है -

(क) प्रत्यावर्ती धारा 

 (ख)दिष्ट धारा 

(ग)दोनों 'क' एवं 'ख'

(घ) इनमें कोई नहीं 

answer:- (ख)दिष्ट धारा

15. हमारे घरों में जो विद्युत आपूर्ति की जाती है वह -

(क) 220 v दिष्ट धारा होती है 

 (ख) 12 v  दिष्ट धारा होती है 

(ग) 220 v  प्रत्यावर्ती धारा होती है 

(घ) 12 v प्रत्यावर्ती धारा होती है

answer:-(ग) 220 v  प्रत्यावर्ती धारा होती है 

16. विद्युन्मय तार (live wire) सामान्यतः होता है 

(क) हरे रंग का 

 (ख) लाल रंग का 

(ग) काले रंग का 

(घ) हल्के रंग का 

answer:- (ख) लाल रंग का

17. विद्युत उपकरण का धातु आवरण जोड़ा जाता है -

(क) विद्युन्मय तार से

 (ख) उदासीन तार(neutral wire ) से 

(ग) भू-तार(earth wire ) से 

(घ) इनमे से किसी से नहीं 

answer:-(ग) भू-तार(earth wire ) से

18. निम्नलिखित में कौन सा कथन सत्य नहीं है ?

 (क) विद्युन्मय तार साधारणतः लाल रंग के विद्युतरोधी पदार्थ से ढँका होता है।

 (ख) उदासीन तार सामान्यतः काले रंग के विद्युतरोधी पदार्थ से ढँका होता है।

(ग) भू-तार सामान्यतः हरे रंग के विद्युतरोधी पदार्थ से ढँका होता है।

(घ) स्विच हमेशा उदासीन तार में जोड़ा जाता है।

answer:-(घ) स्विच हमेशा उदासीन तार में जोड़ा जाता है।

19. निम्नलिखित में कौन सा कथन गलत है ?

 (क) विद्युत धारा चुंबकीय क्षेत्र उत्पन्न करती है। 

 (ख) जब एक धारावाही चालक को चुंबकीय क्षेत्र में रखा जाता है तो उसपर  बल नहीं लगता है।

(ग) समान प्रकृति के चुम्बकीय ध्रुव एक-दूसरे को प्रतिकर्षित करते है।

(घ) असमान प्रकृति के चुम्बकीय ध्रुव एक-दूसरे कोआकर्षित करते है।

answer:- (ख) जब एक धारावाही चालक को चुंबकीय क्षेत्र में रखा जाता है तो उसपर  बल नहीं लगता है।

 20.निम्नलिखित में कौन सा कथन गलत है ?

 (क) दिक्परिवर्तकयुक्त, d.c. मोटर की कुंडली में धारा की दिशा को बदल देता है।

 (ख) विद्युत जनित्र एक युक्ति है जो यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा  परिवर्तित करता है।

(ग) घरों में विद्युत आपूर्ति का वह तार जो पृथ्वी के संपर्क में होता है भू-तार कहलाता है।

(घ) हरेक विद्युतरोधी तार प्रायः विद्युन्मय तार होता है।

answer:-(घ) हरेक विद्युतरोधी तार प्रायः विद्युन्मय तार होता है।

 

 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Section