विद्युत धारा वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Electricity objective Question)
Type Here to Get Search Results !

विद्युत धारा वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Electricity objective Question)

1. एकांक धनावेश (unit positive charge) के दो बिंदुओं के बीच स्थानांतरित करने में जो कार्य करना पड़ता है,वह निम्नलिखित में किसका मापक है ?

(क) विद्युत-धारा 

(ख) विभवांतर 

(ग) प्रतिरोध 

(घ) शक्ति 

Ans- ख (विभवांतर )

2. जब किसी तार में विद्युत-धारा प्रवाहित होती है तब गतिशील कण होते हैं 

(क) परमाणु 

(ख)आयन 

(ग) प्रोटॉन 

(घ) इलेक्ट्रान 

Ans- घ (इलेक्ट्रान)

3. विद्युत-धारा की प्रबलता का SI मात्रक है -

(क) एम्पियर 

(ख) वोल्ट 

(ग) ओम 

(घ) जूल 

Ans- क (एम्पियर )

4. प्रतिरोध का SI मात्रक है -

(क) एम्पियर

(ख) ओम 

(ग) अर्ग 

(घ) वाट 

Ans- ख (ओम)

 5. जूल/कूलॉम (J/C) बराबर होता है -

(क) ओम के

(ख) वोल्ट के 

(ग) एम्पियर के 

(घ) वाट के 

Ans- ख (वोल्ट के)

6. विभवांतर मापने के लिए निम्नलिखित में किस युक्ति का उपयोग किया जाता है ?

(क) एमीटर

(ख) वोल्टामीटर 

(ग) वोल्टमीटर 

(घ) ओममीटर 

Ans- ग (वोल्टमीटर)

7. निम्नलिखित में से किसमें धन(+) या ऋण का चिन्ह अंकित नहीं होता है ?

(क) बैटरी

(ख) ऐमीटर 

(ग) वोल्टमीटर 

(घ) प्रतिरोधक 

Ans-  घ (प्रतिरोधक)

8. R प्रतिरोध के तार के किसी टुकड़े को पाँच बराबर भागों में काटा जाता है। फिर,इन टुकड़ों को पार्श्वक्रम में संयोजित कर दिया जाता है। यदि संयोजन का समतुल्य प्रतिरोध R' हो,तो R/R' का अनुपात मान होगा  

(क) 25

(ख) 5

(ग) 1/5

(घ) 1/25

Ans- घ (1/25)

9. निम्नलिखित में कौन सा व्यंजक विद्युत-परिपथ में विद्युत-शक्ति को निरूपित नहीं करता ?

(क) VI

(ख) v^2/R

(ग) I^2/R

(घ) IR^2

Ans- घ (IR^2)

 10. किसी निश्चित समय में किसी किसी निश्चित प्रतिरोध वाले चालक में उत्पन्न ऊष्मा, धारा के 

 (क) समानुपाती होती है 

(ख) वर्ग के समानुपाती होती है 

(ग) व्युत्क्रमानुपाती होती है 

(घ) वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती होती है 

Ans- ख (वर्ग के समानुपाती होती है)

11.यदि किसी परिपथ के किन्हीं दो बिंदुओं के बीच विभवांतर V हो और उसमें धारा I समय t तक प्रवाहित होती हो ,तो कार्य 

(क) VI 

(ख) VI/t

(ग) V/I 

(घ) VIt 

Ans-(घ) VIt

 12. किसी परिपथ का वह गुण जो विद्युत ऊर्जा को ऊष्मा में बदल देता है ,कहा जाता है 

(क) धारा 

(ख) विभवांतर

(ग) प्रतिरोध  

(घ) शक्ति 

Ans- (ग) प्रतिरोध 

13. विद्युत-परिपथ की शक्ति होती है 

(क) VR 

(ख) V^2R

(ग) V/R

(घ) V^2/R

Ans- (घ) V^2/R

14. किलोवाट घंटा (kWh) मात्रक है 

 (क) धारा का  

(ख) समय का

(ग) विद्युत ऊर्जा का

(घ) विद्युत शक्ति का 

Ans- (ग) विद्युत ऊर्जा का

15. निम्नलिखित में कौन-सा मात्रक वाट (W) के बराबर नहीं है ?

(क) J/s 

(ख) VA

(ग) A^2Ω

(घ) V^2Ω

Ans- (घ) V^2Ω

16. विद्युत हीटर में तार की कुंडली के लिए जिस तत्त्व का व्यवहार किया जाता है ,वह है 

(क) ताँबा 

(ख) टंगस्टन 

(ग) नाइक्रोम 

(घ) जस्ता 

Ans-(ग) नाइक्रोम

17. 220 V पर किसी विद्युत बल्ब से 5/11 A की धारा प्रवाहित होती है तो बल्ब की शक्ति है 

(क) 220 W 

(ख) 1000 W 

(ग) 100 W 

(घ) 60 W 

Ans-(ग) 100 W

18. 100 W का एक बल्ब 250 V के विद्युत-मेन से जोड़ा जाता है। बल्ब से प्रवाहित धारा का मान होगा 

(क) 0.1 A 

(ख) 0.4 A 

(ग) 2.5 A 

(घ) 10 A 

Ans-(ख) 0.4 A

19.किसी विद्युत बल्ब का अनुमतांक 220V :100 W है।जब इसे 110 V पर प्रचालित करते हैं, तब इसके द्वारा उपभुक्त शक्ति होगी 

(क) 100 W 

(ख) 75 W 

(ग) 50 W 

(घ) 25 W 

Ans-(घ) 25 W

20. दो चालक तार जिनके संघटक पदार्थ,लंबाई तथा व्यास समान हैं, किसी विद्युत-परिपथ में समान विभवांतर के आड़े पहले श्रेणीक्रम में और पार्श्वक्रम संयोजन में उत्पन्न उष्माओं का अनुपात होगा 

(क) 1:2 

(ख) 2 :1 

(ग) 1:4 

(घ) 4:1

Ans- (ग) 1:4

 

 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Section