मानव नेत्र वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Human eye objective question)
Type Here to Get Search Results !

मानव नेत्र वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Human eye objective question)

 सही उत्तर का संकेताक्षर (क ,ख ,ग ,या घ ) लिखें। 

1.किसी वस्तु का प्रतिबिंब नेत्र के किस भाग पर बनता है ?

(क)कॉर्निया 

(ख)रेटिना या दृष्टिपटल 

(ग) पुतली 

(घ)आइरिस 

answer-(ख)रेटिना या दृष्टिपटल

2.नेत्र के रेटिना पर किसी वस्तु का कैसा प्रतिबिंब बनता है ?

(क)काल्पनिक,सीधा तथा छोटा 

(ख)काल्पनिक ,उलटा तथा बड़ा 

(ग) वास्तविक, उलटा तथा छोटा 

(घ)वास्तविक,उलटा तथा बड़ा

answer- (ग) वास्तविक, उलटा तथा छोटा

3. सामान्य दृष्टि वाले युवा के लिए स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी (least distance of distinct vision) होती है लगभग 

(क) 25 m 

(ख) 2.5 cm 

(ग) 25 cm 

(घ) 2.5 m 

answer-(ग) 25 cm

4. सामान्य नेत्र अधिकतम कितनी दूरी तक की वस्तुओं की साफ-साफ देख सकता है ?

(क) 25 m 

(ख) 2.5 cm 

(ग) 25 cm

(घ) अनंत

answer-(घ) अनंत

5.आँख अपने लेंस की फोकस-दूरी को बदलकर दूर या निकट की वस्तु को साफ-साफ देख सकता है। आँख के इस गुण को कहते हैं -

(क) दूरदृष्टिता 

(ख) समंजन-क्षमता 

(ग) निकटदृष्टिता

(घ) जरा-दृष्टिता

answer-(ख) समंजन-क्षमता

6. विभिन्न दूरियों पर की वस्तुओं के प्रतिबिंब को फोकस करने के लिए आँख के लेंस की फोकस-दूरी किसके द्वारा परिवर्तित होती है ?

(क) पुतली 

(ख) रेटिना 

(ग) सिलियरी या पक्ष्माभी पेशियाँ

(घ) आइरिस या परितारिका

answer-(ग) सिलियरी या पक्ष्माभी पेशियाँ

 7. नेत्र-लेंस की फोकस-दूरी कम हो जाने से कौन-सा दृष्टि दोष होता है-

(क) निकट-दृष्टि दोष 

(ख) दूर-दृष्टि दोष में 

(ग) जरा-दूरदर्शिता में

(घ) इनमें कोई नहीं

answer-(क) निकट-दृष्टि दोष

8. किस दृष्टि दोष में किसी वस्तु का प्रतिबिंब रेटिना के पीछे बनता हैं 

(क) निकट-दृष्टि दोष 

(ख) दूर-दृष्टि दोष में 

(ग) जरा-दूरदर्शिता में

(घ) इनमें कोई नहीं

answer-(ख) दूर-दृष्टि दोष में

9. निकट दृष्टि दोष का उपचार किस प्रकार के लेंस से किया जाता है ?

(क) अभिसारी 

(ख) अपसारी

(ग) उत्तल 

(घ)बाइफोकल 

answer:-(ख) अपसारी

10. दूर-दृष्टि दोष वाली आँख साफ-साफ देख सकती है -

(क) दूर की वस्तुओं को 

(ख) निकट की वस्तुओं को 

(ग) केवल बड़ी वस्तुओं को 

(घ) केवल छोटी वस्तुओं को 

answer:-(क) दूर की वस्तुओं को 

11. दूर-दृष्टि दोष का उपचार किस प्रकार के लेंस से किया जाता है ?

(क) अभिसारी 

(ख) अपसारी 

(ग) अवतल 

(घ) बाइफोकल 

answer:-(क) अभिसारी 

12. प्रिज्म से होकर गुजरने के बाद श्वेत प्रकाश विभिन्न वर्णों(रंगों) में विभक्त होता है। इस घटना को कहा जाता है -प्रकाश का 

(क) परावर्तन 

(ख) अपवर्तन 

(ग) वर्ण-विक्षेपण 

(घ) सीधी रेखा में चलना 

answer:-(ग) वर्ण-विक्षेपण

13. एक प्रिज्म कितने सतहों(surfaces) से घिरा रहता है ?

(क) 6 

(ख) 5 

(ग) 4

(घ) 3

answer:-(ख) 5

14.श्वेत प्रकाश जब एक प्रिज्म से होकर गुजरता है ,तो जो वर्ण(रंग) सबसे कम विचलित होता है ,वह है 

(क) लाल 

(ख) पीला 

(ग) बैंगनी 

(घ) हरा 

answer:-(क) लाल

15. प्रकाश के किस वर्ण(रंग) के लिए तरंगदैर्ध्य अधिकतम होता है ?

(क) बैंगनी 

(ख) हरा 

(ग) लाल  

(घ) पीला 

answer:- (ग) लाल 

16. श्वेत प्रकाश की किरण जब किसी प्रिज्म से होकर गुजरती है तब जो वर्ण(रंग) सबसे अधिक विचलित होता है,वह है 

(क) लाल

(ख)बैंगनी 

(ग) नीला 

(घ) हरा 

answer:- (ख)बैंगनी 

 

 

 

 


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Section