Class 9th science and measurement physics Numerical question in hindi
Type Here to Get Search Results !

Class 9th science and measurement physics Numerical question in hindi

1. निम्नलिखित तापमानों (temperature) को सेल्सियस स्केल में परिवर्तित करें।

(a)300 K (b) 573  K 

हल :-  चूँकि हम जानते हैं कि 0°C =273 K (लगभग)

अतः , (a) 300 K =(300 - 273)°C =27° C 

(a) 573 K =(573 - 273)°C =300° C 

2. निम्नलिखित तापमानों को केल्विन स्केल में परिवर्तित करें। 

 (a)25° C  (b) 373 ° C

हल :- चूँकि हम जानते हैं कि 0°C =273 K (लगभग)

अतः , (a)25°C =(25 +273)K=298 K^ 

 (b) 373°C=(373+273)K=646 K

3. लोहे के एक टुकड़ें का आयतन 0.45 m^3 है और उसका द्रव्यमान 3510 kg है। लोहे का घनत्व क्या है ?

हल :- दिया गया है कि लोहे के टुकड़ें का आयतन (V)=0.45 m^3

तथा उसका द्रव्यमान (M)=3510 kg

यदि लोहे का घनत्व የ हो , तो 

सूत्र , घनत्व (የ)=द्रव्यमान (M)/आयतन (V) से ,

የ = 3510 kg/0.45 m^3 

=7800 kg/m^3 

=7.8 × 10^3

4. 1 फुट (foot) को मीटर (m) में व्यक्त करें। (1 इंच =2.54 cm) 

हल :- दिया गया है कि 1 इंच =2.54 cm 

और हम जानते है कि 

1 फुट =12 इंच 

∴ 1 फुट =12 इंच =12 × 2. 54 cm =30.48 cm 

= 30.48 m/100 

= 0.3048 m . 

5. एक वर्ष में प्रकाश द्वारा तय की गई दूरी को प्रकाश-वर्ष (light-year) कहते हैं।इस दुरी को किलोमीटर में व्यक्त करें।प्रकाश एक सेकंड में लगभग 2.998 × 10^8 m दुरी तय करता है। 

हल :- दिया गया है कि 

प्रकाश 1 s  में 2.998 × 10^8 m की दूरी तय करता है। 

1 वर्ष =365.25 दिन = 365.25 × 24 ×60 ×60 s 

 ∴ 1 प्रकाश -वर्ष=2.998×10^ 8 ×365.25 × 24 ×60 ×60 m 

=9.46 ×10^15 m 

= 9.46 ×10^18 km  

6. 1 ग्राम बर्फ को पिघलाने के 80 cal ऊष्मा की आवश्यकता होती है। 1 किलोग्राम बर्फ को पिघलाने के लिए कितने जूल (J) ऊर्जा की आवश्यकता होगी ?(1 cal =4.186 J)

हल :- दिया गया हैं कि 

 1 cal =4.186 J और हम जानते हैं कि 1 kg =1000 g . 

अतः, 1 किलोग्राम (kg) बर्फ को पिघलाने के लिए आवश्यक ऊर्जा =(80 cal) ×1000 =80000 cal 

= 80000 × 4.186 J=3.35×10^5 J. 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Section