गुरुत्वाकर्षण (gravitational Objective Question in hindi

Er Chandra Bhushan
0

1. गुरुत्वाकर्षण नियतांक (gravitational constant) का SI मात्रक है 

(क) N m kg 

(ख) N m^2 kg^2 

(ग) Nm/kg

(घ) Nm^2/kg^2

Ans- (घ) Nm^2/kg^2

 2. गुरुत्वाकर्षण नियतांक (gravitational constant) का मान होता है -

(क) 0.067 × 10^-11 Nm^2/kg^2

(ख) 0.67 × 10^-11 Nm^2/kg^2

(ग) 6.67 × 10^-11 Nm^2/kg^2

(घ) 67 × 10^-11 Nm^2/kg^2

Ans- (ग) 6.67 × 10^-11 Nm^2/kg^2

3. यदि पृथ्वी  का द्रव्यमान M ,पृथ्वी पर रखी वस्तु का द्रव्यमान m ,उनके बीच की दूरी R तथा गरूत्वाकर्षण नियतांक G हो ;तो इनके बीच लगनेवाला गुरुत्वाकर्षण बल F ,जिस सूत्र से दिया जाता है ,वह है 

(क) F=Mm/GR^2

(ख) F=GMm/R^2

(ग) F=GR/Mm

(घ) F=R^2/GMm

Ans- (ख) F=GMm/R^2

4. दो वस्तुओं के बीच लगनेवाला गुरुत्वाकर्षण बल कितना हो जाएगा ,यदि दोनों वस्तुओं के द्रव्यमान को दोगुना कर दिया जाए ?

(क) दोगुना हो जाएगा 

(ख)चार गुना हो जाएगा 

(ग)आधा हो जाएगा 

(घ) चौथाई हो जाएगा 

Ans- (ख)चार गुना हो जाएगा

5. यदि पृथ्वी का द्रव्यमान M ,पृथ्वी की त्रिज्या R तथा गरूत्वाकर्षण नियतांक G हो,तो (पृथ्वी की सतह पर) गुरुत्वीय त्वरण (accelaration due to gravity) g का मान निम्नलिखित में किस सूत्र से प्राप्त होता है ?

(क) g = R^2 /GM 

(ख) g = R /GM

(ग) g = GM/R^2

(घ)  g = M/GR^2

Ans- (ग) g = GM/R^2

6.यदि किसी वस्तु का द्रव्यमान m ,गरुत्वीय त्वरण g तथा (पृथ्वी की सतह पर) उस वस्तु का भार w हो,तो

(क) w =m/g 

(ख) w = mg

(ग) w = g / m

(घ) w = g + m

Ans- (ख) w = mg

7. पृथ्वी की सतह से ऊपर जाने पर गुरुत्वीय त्वरण 'g'

(क) का मान बढ़ता है 

(ख) का मान घटता है 

(ग) के मान में कोई परिवर्तन नहीं होता है 

(घ) का मान शून्य हो जाता है 

Ans- (ख) का मान घटता है

8. यदि धुवों पर गुरुत्वीय त्वरण का मान gp तथा विषुवत वृत्त पर गुरुत्वीय त्वरण का मान ge हो ,तो निम्नलिखित में कौन सही है ?

(क) gp=ge

(ख) gp>ge

(ग) gp<ge

(घ) कुछ निश्चित नहीं है 

Ans- (ख) gp>ge

9 . पृथ्वी के केंद्र पर गुरुत्वीय त्वरण (accelaration due to gravity) का मान होता है

(क) महत्तम 

(ख) शून्य 

(ग) न्यूनतम 

(घ) अनंत

Ans- (ख) शून्य 

10. किसी वस्तु का भार कहाँ अधिक होगा ?

(क) विषुवत रेखा पर 

(ख) पृथ्वी के केंद्र पर 

(ग) पृथ्वी के ध्रुव पर

(घ) इनमें सभी स्थानों पर समान रहेगा 

Ans- (ग) पृथ्वी के ध्रुव पर

11. चंद्रमा पर किसी वस्तु का भार पृथ्वी पर उसके भार का लगभग कितना गुना होता है ?     

(क) 6 गुना 

(ख) 1/6 गुना 

(ग) 2 गुना 

(घ) 1/2 गुना 

Ans- (ख) 1/6 गुना

12.दाब (pressure) का SI मात्रक है 

(क) N m 

(ख) N/m^2 

(ग) N/m^3 

(घ) N/m 

Ans- (ख) N/m^2

13. दाब,बल और क्षेत्रफल में संबंध होता है

(क) दाब =बल × क्षेत्रफल 

(ख) दाब =बल /क्षेत्रफल 

(ग) दाब =क्षेत्रफल /बल 

(घ) दाब=बल +क्षेत्रफल 

Ans- (ख) दाब =बल /क्षेत्रफल

14. प्रणोद,दाब तथा क्षेत्रफल के बीच निम्नलिखित में कौन -सा संबंध सही है ?

(क) दाब =प्रणोद /क्षेत्रफल 

(ख) दाब =क्षेत्रफल /प्रणोद 

(ग) दाब + प्रणोद=क्षेत्रफल 

(घ) दाब =प्रणोद × क्षेत्रफल 

Ans- (क) दाब =प्रणोद /क्षेत्रफल 

15. बंद द्रव के किसी भाग पर डाला गया दाब सभी दिशाओं में समान रूप से संचरित होता है। यह नियम कहा जाता है।

(क) न्यूटन का नियम 

(ख) गैलीलियो का नियम 

(ग) पास्कल का नियम 

(घ) दाब का नियम 

Ans- (ग) पास्कल का नियम

 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !