एक आयताकार क्षेत्र की लम्बाई 30 मीटर और चौड़ाई 20 मीटर है तो उसका परिमाप ज्ञात करो।
Type Here to Get Search Results !

एक आयताकार क्षेत्र की लम्बाई 30 मीटर और चौड़ाई 20 मीटर है तो उसका परिमाप ज्ञात करो।

 हल:- दिया गया है कि आयत की लम्बाई=30 मीटर 

तथा आयत की चौड़ाई=20 मीटर 

तब आयत की परिमाप =2×(लम्बाई + चौड़ाई)

आयत की परिमाप =2×(30 मीटर + 20 मीटर )

= 2×50 मीटर

=100 मीटर Ans.... 

एक आयताकार मैदान का क्षेत्रफल 1960 वर्ग मीटर है इसकी लम्बाई व चौड़ाई का अनुपात 5:2 है इसकी लम्बाई है

हल :- माना कि आयताकार मैदान की लम्बाई =5x 

तथा आयताकार मैदान की चौड़ाई =2x 

प्रश्नानुसार,  चूँकि दिया गया है कि आयताकार मैदान का क्षेत्रफल = 1960 वर्ग मीटर 

इसीलिए लम्बाई × चौड़ाई =1960 

⇒ 5x × 2x =1960 

⇒ 10x^2 =1960 

⇒ x^2 =1960/10 

⇒ x^2 =196

⇒ x^2 -196 = 0 

⇒ x^2 -(14)^2 = 0 

⇒ (x+14)(x-14) = 0

⇒ (x+14)(x-14) = 0

⇒ x=-14 या x=14

यहॉँ x का दो मान आया है लेकिन एक मान x=-14 आया हैं जो ऋणात्मक है और हमलोग जानते हैं की किसी आकृति की विमाएँ ऋणात्मक नहीं होती है इसिलिए  x=-14 असंभव होगा। 

 ⇒ x=14

अतः  आयताकार मैदान की लम्बाई =5×14 =70 मीटर 

 तथा आयताकार मैदान की चौड़ाई =2×14 =28  मीटर

Ans ....

एक समबाहु त्रिभुज की एक भुजा 12 सेमी है तो उसका क्षेत्रफल क्या होगा ?

हल :- दिया गया है कि समबाहु त्रिभुज की भुजा =12 सेमी 

अतः समबाहु त्रिभुज की क्षेत्रफल =(√3/4) ×(भुजा)^2 

= (√3/4) ×(12 सेमी )^2 

= (√3)× 36 144 /4 

= 36√3 वर्ग सेमी

किसी मैदान की चौड़ाई 30 फीट है यदि लंबाई चौड़ाई से x फीट अधिक है तो बताओ मैदान की लंबाई क्या होगी।

हल :- दिया गया है कि मैदान की चौड़ाई =30 फीट 

प्रश्नानुसार, लंबाई=चौड़ाई +x 

लंबाई =(30+x) फीट 

साला के खेल के मैदान की लंबाई 15 मीटर तथा चौड़ाई 9 मीटर है बताओ खेल के मैदान का क्षेत्रफल कितना होगा। 

हल:- दिया गया है कि खेल के मैदान की लंबाई =15 मीटर 

तथा खेल की मैदान की चौड़ाई =9 मीटर 

अतः खेल की मैदान का क्षेत्रफल = लंबाई × चौड़ाई 

= 15 मीटर × 9 मीटर 

=135 वर्ग मीटर

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Section