कोशिका -जीवन की आधारभूत इकाई objective question
Type Here to Get Search Results !

कोशिका -जीवन की आधारभूत इकाई objective question

Q.1 कोशिका में राइबोसोम की अनुपस्थिति में कौन-सा कार्य संपादित नहीं होगा ? 

(क) श्वसन 

(ख) उत्सर्जन 

(ग) प्रोटीन-संश्लेषण 

(घ) कार्बोहाइड्रेट-संश्लेषण 

Ans-(ग) प्रोटीन-संश्लेषण

Q.2 जंतु कोशिका के सबसे बाहरी घेरे को कहते हैं 

(क) कोशिकाभित्ति 

(ख) कोशिकाझिल्ली 

(ग) टोनोप्लास्ट 

(घ) केंद्रकझिल्ली 

Ans-(ख) कोशिकाझिल्ली 

 Q.3 वैसे जीवों को जिनमें केंद्रकझिल्ली नहीं पाई जाती है,कहते हैं 

(क) अगुणित जीव

(ख) द्विगुणित जीव

(ग) यूकैरियोट्स 

(घ) प्रोकैरियोट्स 

Ans-(घ) प्रोकैरियोट्स 

Q.4 किस प्रकार की कोशिका में बड़ी रसधानी पाई जाती है ?

(क) जंतु कोशिका 

(ख) पादप कोशिका 

(ग) प्रोकैरियोट्स कोशिका

(घ) सभी यूकैरियोट्स कोशिका

Ans-(ख) पादप कोशिका

Q.5 जीन बने होते हैं

(क) DNA के खंड से 

(ख)माइटोकॉन्ड्रिया एवं रसधानी से 

(ग) लाइसोसोम 

(घ) क्रोमैटिन धागों से 

Ans-(क) DNA के खंड से 

Q.6 कोशिका की वृद्धि किसके द्वारा नियंत्रित होती है ?

(क) कोशिकाझिल्ली 

(ख) गॉल्जी उपकरण 

(ग) केंद्रक 

(घ) माइटोकॉन्ड्रिया 

Ans-(ग) केंद्रक 

Q.7 कोशिकाभित्ति होती है 

(क) अर्द्धपारगम्य

(ख) पारगम्य

(ग) चयनात्मक पारगम्य

(घ) इनमें सभी 

Ans-(ख) पारगम्य

Q.8 कोशिकाद्रव्य में पाए जानेवाले अनियमित नलिकाओं के जाल को कहते हैं

(क) गॉल्जी उपकरण 

(ख) लवक 

(ग) ग्राना 

(घ) अंतःप्रद्रव्यी जालिका 

Ans-(घ) अंतःप्रद्रव्यी जालिका 

Q.9 रंगीन प्लैस्टिड को कहते हैं

(क) ल्यूकोप्लास्ट 

(ख) क्लोरोप्लास्ट 

(ग) क्रोमोप्लास्ट 

(घ) इनमें कोई नहीं 

Ans-(ग) क्रोमोप्लास्ट 

Q.10 केंद्रक में पाए जानेवाले गाढ़े द्रव्य को कहते हैं

(क) कोशिकारस 

(ख) मैट्रिक्स 

(ग) केंद्रकद्रव्य 

(घ) स्ट्रोमा 

Ans-(ग) केंद्रकद्रव्य 

Q.11 इनमें कौन चयनात्मक पारगम्य झिल्ली है ?

(क)केंद्रकझिल्ली 

(ख) कोशिकाझिल्ली 

(ग) टोनोप्लास्ट 

(घ) कोशिकाभित्ति 

Ans-(ख) कोशिकाझिल्ली 

Q.12 निम्नलिखित कोशिकांगो में किसे 'आत्मघाती थैली' कहते हैं ?

(क) लाइसोसोम 

(ख) माइटोकॉण्ड्रिया 

(ग) टोनोप्लास्ट

(घ) अंतःप्रद्रव्यी जालिका

Ans-(क) लाइसोसोम

Q.13 पौधों में गैसों का आदान-प्रदान किस क्रिया द्वारा होता है ?

(क) परासरण

(ख) विसरण

(ग) संकुचन

(घ) वाष्पोत्सर्जन

Ans-(ख) विसरण

 Q.14 जब किसी जीवित कोशिका को अतिपरासरी विलयन में डाला जाए तो क्या होगा ?

(क) कोशिका फूल जाएगी 

(ख) कोशिका संकुचित हो जाएगी 

(ग) कोशिका जैसी की तैसी रहेगी

(घ) इनमें कुछ नहीं होगा

Ans-(ख) कोशिका संकुचित हो जाएगी

 Q.15 पौधे के मूल द्वारा जल का अवशोषण किस क्रिया द्वारा होता है ?

(क) विसरण 

(ख) परासरण 

(ग) ऐंडोसाइटोसिस

(घ) संकुचन

Ans-(ख) परासरण


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Section