जैव प्रक्रम : पोषण के वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर
Type Here to Get Search Results !

जैव प्रक्रम : पोषण के वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर

⇒ वस्तुनिष्ठ प्रश्न 

सही उत्तर का संकेताक्षर (क,ख,ग,या घ) लिखे। 

1. वैसे पौधे जो पोषण के लिए सड़ी-गली चीजों पर आश्रित रहते हैं,वे क्या कहलाते हैं ?

(क) परजीवी 

(ख) मृतजीवी

(ग) स्वपोषी

(घ) परपोषी

उत्तर :-(ख) मृतजीवी

2. स्वपोषी भोजन के लिए आवश्यक है 

(क) क्लोरोफिल 

(ख) सूर्य-प्रकाश

(ग) H2O एवं CO2

(घ) इनमें सभी

उत्तर :-(घ) इनमें सभी

3. इनमें कौन प्रकाशसंश्लेषी अंगक है ?

(क) हरितलवक 

(ख) पत्ती

(ग) स्टोमाता

(घ) जड़

उत्तर :-(क) हरितलवक

4.वायुमंडल में CO2 का कितना प्रतिशत है ?

(क) 0.3 %

(ख)  0.03 %

(ग) 0.003 %

(घ) 0.21 %

उत्तर :-(ख)  0.03 %

5. प्रकाशसंशलेषण-प्रक्रम में निम्नांकित में क्या नहीं होता है ?

(क) पानी का टूटना

(ख)  COका मुक्त होना

(ग) ऑक्सीजन का मुक्त होना

(घ) CO2 का उपयोग होना

उत्तर :-(ख)  COका मुक्त होना

6. इनमें किसके द्वारा अमीबा भोजन का अंतर्ग्रहण करता है ?

(क) कूटपाद

(ख) परिवहन 

(ग) भोजन-रसधानी

(घ) केंद्रक

उत्तर :- (क) कूटपाद

7. इनमें से किस छिद्र के द्वारा ग्रसनी ग्रासनली से जुड़ा होता है ?

(क) निगलद्वार

(ख)  कंठद्वार

(ग) मलद्वार

(घ) इनमें कोई नहीं

उत्तर :- (क) निगलद्वार

8. ग्रहणी भाग है 

(क) मुखगुहा का

(ख) आमाशय का

(ग) छोटी आँत का

(घ) बड़ी आँत का

उत्तर :-(ग) छोटी आँत का

इसे याद कर लें

  1. स्वपोषी पौधों में प्रकाश संश्लेषण करने की क्षमता होती है। 
  2. सौर ऊर्जा का परिवर्तन प्रकाशसंश्लेषण में रासायनिक ऊर्जा में होता है। 
  3. वायुमंडल से पत्तियाँ CO2 रंध्रों द्वारा ग्रहण करती है। 
  4. वे सारी क्रियाएँ जिसके द्वारा जीवों का अनुरक्षण होता है , जैव प्रक्रम कहलाती हैं। 
  5. सूर्य के प्रकाश को क्लोरोफिल अवशोषित करता है। 
  6. मनुष्य की आहारनाल की लंबाई करीब 8 से 10 मीटर तक की होती है। 
  7. मनुष्य की आमाशय की दीवार से जठर रस नामक स्राव निकलता है। 
  8. छोटीआँत की ग्रंथियों से निकलनेवाला रस सक्कस एन्टेरिकस या आंत्र-रस कहलाता है।

 

 

 

 


 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Section