परिवहन लधु उत्तरीय प्रश्न
Type Here to Get Search Results !

परिवहन लधु उत्तरीय प्रश्न

1. जीवों में पदार्थों के परिवहन की परिभाषा लिखें। 

उत्तर :- उपयोगी पदार्थों का उनके मूल स्रोतों से शरीर की प्रत्येक कोशिका तक पहुँचाने तथा अनुपयोगी और हानिकारक पदार्थों को कोशिकाओं से निकालकर गंतव्य स्थान तक पहुँचाने की क्रिया को पदार्थों का परिवहन कहते हैं। 

जीवों के शरीर में इस कार्य के लिए विकसित तंत्र को परिवहन तंत्र कहते हैं। 

 जाइलम और फ्लोएम में अंतर :-

जाइलम

 फ्लोएम

1. इसकी कोशिकाएँ मृत होती हैं।

 1. इसकी कोशिकाएँ जीवित होती हैं।

2. यह जल एवं घुलित खनिज का स्थानांतरण करता है।

 2. यह खाद्य पदार्थों का स्थानांतरण करता है।

3.इनमें जल एवं घुलित खनिज लवणों का बहाव ऊपर की ओर होता है। 

3. इसमें खाद्य पदार्थों का ऊपर एवं नीचे दोनों तरफ परिवहन होता है।

स्थानांतरण :- पौधों में जल का,खनिज लवण और खाद्य पदार्थों के बहुत ऊँचाई तक संचलन को ही स्थानांतरण(translocation) कहते हैं। 

चूँकि इस क्रिया में वाष्पोत्सर्जन की अहम भूमिका है, अतः इसका यहाँ वर्णन संक्षेप में करना प्रासंगिक है।

 वाष्पोत्सर्जन:- पौधों के वायवीय भागों से जल का रंध्रों द्वारा वाष्प के रूप में निष्कासन की क्रिया  वाष्पोत्सर्जन कहलाती है। 


2. पौधों में जाइलम-वाहनियों में जल का स्थानांतरण किस प्रकार होता है ?

उत्तर :- जाइलम में जल एवं खनिज लवण का संचलन ऊपर की ओर एक दिशा में जड़ से पत्तियों तक होता है। 

3. मूलरोम की कोशिकाओं में  जल कैसे पहुँचता है ?

उत्तर :-

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Section