गति(motion) class 9th objective question

Er Chandra Bhushan
0

 Q.1 किसी से समय अंतराल में विस्थापन का परिमाण उस समय अंतराल में वस्तु द्वारा

उत्तर:- तय की गई दूरी से कम हो सकता है

Q.2 36 km/h की चाल से चल रही कार 1 सेकंड में कितनी दूरी तय करेगी

उत्तर:- 10 m

Explanation:-

दिया गया है कि v=36 km/h

मतलब, v=36×(5/18) =10 m (यहाँ km/h को m/s में बदल दिये हैं।) 

और समय(t)= 1 s

अब सूत्र से, 

दूरी=चाल × समय

=(10 m/s) × (1 s) 

=10 m

Q.3 यदि किसी वस्तु द्वारा तय की गई दूरी समय के अनुक्रमानुपाती होती है, तो हम कह सकते है कि

उत्तर:- वस्तु एक समान चाल से चल रही है

Q.4 यदि किसी वस्तु द्वारा तय की गई दूरी समय के वर्ग के अनुक्रमानुपाती होती है, तो यह कहा जा सकता है कि

उत्तर:- वस्तु का त्वरण अचर है

Q.5 यदि एक सरल रेखा में 20 m/s की चाल से गतिशील किसी वस्तु का त्वरण 4 m/s^2 हो, तो 2s के बाद उसकी चाल कितनी हो जायेगी? 

उत्तर:- 28 m/s

Exaplanation:-

माना कि t=2s बाद वस्तु की चाल(अंतिम चाल) =v

दिया गया है कि वस्तु का प्रारंभिक चाल(u) =20 m/s

और वस्तु का त्वरण=4 m/s^2

अब सूत्र से, 

v=u +at

v=20+4×2

=20+8

=28

अतः 2s के बाद उस वस्तु की चाल v=28 m/s

 Q.6 किसी कार की चाल 10 सेकंड में 20 km/h से 50 km/h तक हो जाती है उस कार का त्वरण है

उत्तर:-0.83 m/s^2

Explanation:-

दिया गया है कि t=10 s कार कि प्रारंभिक चाल,u=20 km/h

=20×(5/18) =(100/18) m/s

तथा कार कि अंतिम चाल, v= 50 km/h=(50×5/18)m/s

=(250/18) m/s

अब सूत्र से, 

a=(v-u) /t

a=(250/18) -(100/18) /10

a=(250-100)/18×10

a=150/180

a=0.83 m/s^2




Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !