बिल्लू के पास 1 रु, 2 रु एवं 5 रु के कुल 160 सिक्के जिनका कुल मूल्य 300 रु. है। यदि 2 रु के सिक्कों की संख्या 5 रु के सिक्कों की संख्या की तिगुनी हो तो उसके पास प्रत्येक प्रकार के कितने सिक्के हैं ?
Type Here to Get Search Results !

बिल्लू के पास 1 रु, 2 रु एवं 5 रु के कुल 160 सिक्के जिनका कुल मूल्य 300 रु. है। यदि 2 रु के सिक्कों की संख्या 5 रु के सिक्कों की संख्या की तिगुनी हो तो उसके पास प्रत्येक प्रकार के कितने सिक्के हैं ?

हल :- माना कि 5 रु. सिक्कों की संख्या = x

तब 2 रु वाले सिक्को की संख्या = 3x 

इसीलिए 1 रु की सिक्कों की संख्या = 160-(x+3x)=(160-4x)

अब , 5 रु. के सिक्को के कुल मूल्य= 5x रु

 2 रु के  सिक्को के कुल मूल्य  = 3x×2 =6x रु

1 रु के सिक्को के कुल मूल्य =(160-4x)×1 =(160-4x) रु 

प्रश्नानुसार, 1 रु, 2 रु एवं 5 रु के कुल 160 सिक्के जिनका कुल मूल्य = 300 रु

अर्थात,  1 रु के सिक्को के कुल मूल्य + 2 रु के  सिक्को के कुल मूल्य +5 रु. के सिक्को के कुल मूल्य =300 रु 

इसीलिए, (160-4x) + 6x + 5x = 300

⇒160 - 4x + 6x + 5x =300 

⇒ 160 + 7x =300 

⇒ 7x =300 - 160 

⇒7x =140 

⇒ x =140/7 

या x =20 

अतः 5 रु. सिक्कों की संख्या = x=20

2 रु वाले सिक्को की संख्या = 3x =3×20 =60

और 1 रु की सिक्कों की संख्या = 160-(x+3x)=(160-4x)=160 - 4×20 =160 -80 =80 

 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Section