class 10th science exercise 10 in hindi

Er Chandra Bhushan
0

1.किसी लेंस की 1 डाईऑप्टर क्षमता को परिभाषित कीजिए।

उत्तर :- जिस लेंस की फोकस दूरी 1 मीटर हो उस लेंस की क्षमता 1 डाईऑप्टर होती है। 

2. कोई उत्तल लेंस किसी सुई का वास्तविक तथा उलटा प्रतिबिंब उस लेंस से 50 cm दूर बनाता है। यह सुई ,उत्तल लेंस के सामने कहाँ रखी है,यदि इसका प्रतिबिंब उसी साइज का बन रहा है जिस साइज का बिंब है। लेंस का क्षमता भी ज्ञात कीजिए।

हल :- हम जानते हैं कि उत्तल लेंस से 2f की दूरी पर रखने पर किसी वस्तु का वास्तविक,उलटा और उसके आकार के बराबर के आकार का प्रतिबिंब 2f की दूरी पर लेंस के दूसरी ओर बनता है। अतः  उपर्युक्त प्रश्न  में,

2f =50 cm ,

इसीलिए, f=+25 cm 

और P=100/f(cm में)

=(100/25) D

=4 D 

3. 2 m फोकस दूरी वाले किसी अवतल लेंस की क्षमता ज्ञात कीजिए। 

हल :- दिया गया है कि लेंस की फोकस दूरी=-2m 

तब सूत्र P=(1/f)  से ,

p = 1/(-2m) 

p = -1/(2m) 

p = (-1/2) m^-1  

P= -0.5 m^-1 

P= -0.5 D 

अतः  लेंस की क्षमता -0.5 D है।


Tags

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !