Class 10 Science ncert chapter 10 Example 10.4
Type Here to Get Search Results !

Class 10 Science ncert chapter 10 Example 10.4

 उदाहरण 10.4 कोई 2.0 cm लंबा बिंब 10 cm फोकस दूरी के किसी उत्तल लेंस के मुख्य अक्ष के लंबवत रखा है। बिंब की लेंस से दूरी 15 cm है। प्रतिबिंब की प्रकृति, स्थिति तथा साइज ज्ञात कीजिए। इसका आवर्धन भी ज्ञात कीजिए।​

हल: दिया गया है कि बिंब की ऊँचाई(h1)=2 cm

फोकस-दूरी(f)=10 cm

बिंब-दूरी(u)=-15 cm

प्रतिबिंब- दूरी(v)=? 

प्रतिबिंब की ऊँचाई(h2)=? 

अब लेंस सूत्र (1/v)-(1/u)=1/f से, 

 (1/v)-[1/(-15 cm)]=1/10 cm 

⇒ (1/v)+[1/15 cm]=1/10 cm

 ⇒ (1/v)=1/10 cm- (1/15 cm) 

 ⇒ (1/v)=(3-2)/(30 cm) 

⇒ (1/v)=1/(30 cm) 

या v=30 cm

(यहाँ v का मान धनात्मक है तो इसका मतलब ये हुआ कि प्रतिबिंब लेंस के दाई ओर बना है।) 

फिर, आवर्धन m=(v/u) से, 

m=[(30 cm/(-15 cm)]

m=-2 

(यहाँ m का मान ऋणात्मक आया है इसका मतलब प्रतिबिंब उलटा है और वास्तविक है। साथ ही प्रतिबिंब का साइज,बिंब के साइज का दुना है।) 

परंतु m=(h2/h1) से

-2=h2/2cm

h2=-4 cm

(यहाँ h2 का मान ऋणात्मक है इसका मतलब ये हुआ कि बिंब उलटा है।) 

अतः प्रतिबिंब लेंस से 30 cm(लेंस के दाई ओर) पर बनता है और यह वास्तविक और उलटा है और प्रतिबिंब का आकार 4 cm है। साथ ही प्रतिबिंब, बिंब से दोगुना बड़ा है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Section