उत्तर: कर्मवीर विघ्न-बाधाओं से घबरातें नहीं। वे भाग-भरोसे नहीं रहते।कर्मवीर आज के कार्य को आज ही कर लेते हैं।जैसे सोचते हैं वैसा ही बोलते हैं तथा जैसे बोलते हैं वैसे ही करते हैं। कर्मवीर अपने समय को व्यर्थ नहीं जाने देते।वे अलसाते भी नहीं। कर्मवीर समय का महत्व सदैव देते हैं।वह परिश्रम करने से नहीं चुराते हैं। कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी कठिन कार्य कर दिखाते हैं। कर्मवीर कार्य करने में थकते नहीं हैं।जिस कार्य को आरम्भ करते हैं उसे पुरा करके ही छोड़ते हैं। उलझनों के बीच भी वे उत्साहित दिखते हैं।