जैव आवर्धन किसे कहते हैं ?

Gyanendra Singh
0

 Jaiv aavardhan kise kahte hain

जैव आवर्धन किसे कहते हैं ?

उत्तर- बहुत-से रासायनिक पदार्थों; जैसे कीटनाशक, उर्वरक आदि का उपयोग फसलों को उत्पादकता बढ़ाने एवं इन्हें रोगों से बचाने के लिए किया जाता है। आहार श्रृंखला द्वारा ये रसायन विभिन्न पोषी स्तरों से अंततः मानव शरीर में प्रविष्ट हो जाता है। मिट्टी या जल से पौधों के शरीर में सर्वप्रथम इन हानिकारक रसायनों का प्रवेश होता है जो जन्तुओं से होता हुआ मनुष्य के शरीर में आता है; क्योंकि आहार श्रृंखला में मनुष्य शीर्षस्थ जीव है। इस क्रिया के दौरान जैव अनिम्नीकरणीय (non-biodegradable) पदार्थों की मात्रा पहले पोषी स्तर से अगले पोषी स्तर में क्रमशः बढ़ती जाती है। इस क्रिया को जैव-आवर्धन (bio-magnification) कहते हैं। इसी क्रिया के चलते हमारे खाद्य-पदार्थों (फल, सब्जी, माँस, मछली तथा खाद्यान्नों) में हानिकारक रसायन एकत्रित हो जाते हैं जिसे पानी से धोने या अन्य तरीकों से भी अलग नहीं किया जा सकता है। इनके सेवन से मनुष्य में विभिन्न प्रकार की बीमारियाँ पैदा होती हैं।

मेण्डल का प्रथम नियम या पृथक्करण नियम क्या है ?

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !