वृत्त का क्षेत्रफल कैसे निकाले

Er Chandra Bhushan
0

 जब भी अगर वृत्त की त्रिज्या  दिया हो या वृत्त का व्यास दिया हो तो वृत्त का क्षेत्रफल दो सूत्रों से ज्ञात करेंगे जो निम्नलिखित हैं

1. यदि वृत्त की त्रिज्या = r इकाई है तब वृत्त का क्षेत्रफल=πr² वर्ग इकाई

2. यदि वृत्त का व्यास =d इकाई है तब वृत्त का क्षेत्रफल=π(d/2)²

=(πd²/4) वर्ग इकाई

उदाहरण :- यदि किसी वृत्त की त्रिज्या 7 cm है तब उस वृत्त का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। 

हल :- दिया गया है कि वृत्त की त्रिज्या =7 cm

तब वृत्त का क्षेत्रफल=πr²

=(22/7)×(7)²

=22×7×7/7

=22×7

=154 

अतः वृत्त का क्षेत्रफल=154 cm²

उदाहरण :- यदि किसी वृत्त की त्रिज्या 14 cm है तब उस वृत्त का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। 

हल :- दिया गया है कि वृत्त की व्यास =14 cm

तब वृत्त का क्षेत्रफल=πd²/4

=(22/7)×(14)²/4

=22×14×14/(4×7) 

=22×7

=154 

अतः वृत्त का क्षेत्रफल=154 cm²

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !