Cdp paper 2 26 june 2011 previous year
Type Here to Get Search Results !

Cdp paper 2 26 june 2011 previous year

 Q.1 'पुरुष स्त्रियों की अपेक्षा ज्यादा बुद्धिमान होते हैं' यह कथन

(1) सही हो सकता है।

(2) लैंगिक पूर्वाग्रह को प्रदर्शित करता है।

(3) बुद्धि के भिन्न पक्षों के लिए सही है।

(4) से सभी सही हैं।

उत्तर :(2) लैंगिक पूर्वाग्रह को प्रदर्शित करता है।

Explanation:- 

पुरुष स्त्रियों की अपेक्षा ज्यादा बुद्धिमान होते हैं।' यह कथन लैंगिक पूर्वाग्रह को प्रदर्शित करता है। अपनी जरूरत के अनुसार कोई भी व्यक्ति कार्य कर सकता है। और कोई भी कार्य किसी लिंग के प्रति निश्चित नहीं है। अतः लैंगिक पूर्वाग्रह किसी लिंग विशेष (पुरुष या स्त्री) के प्रति रूढ़िवादी सोच को दर्शाता है।

Q.2 इरफान खिलौनों को तोड़ता है और उसके पुर्जों को देखने के लिए उन्हें अलग-अलग कर देता है। आप क्या करेंगे?

(1) उस पर हमेशा नजर रखेंगे

(2) उनके जिज्ञासु स्वभाव को प्रोत्साहित करेंगे और उसकी ऊर्जा को सही दिशा में संचारित करेंगे

(3) उसे समझाएँगे कि खिलौनों को तोड़ना नहीं चाहिए

(4) इरफान को खिलौनों से कभी भी नहीं खेलने देंगे

उत्तर :- (2) उनके जिज्ञासु स्वभाव को प्रोत्साहित करेंगे और उसकी ऊर्जा को सही दिशा में संचारित करेंगे

Explanation :-

इरफान खिलौनों को तोड़ता है और उसके पुर्जों को देखने के लिए उन्हें अलग-अलग कर देता है। इसके लिए हम उसके जिज्ञासु स्वभाव को प्रोत्साहित करेंगे और उसकी ऊर्जा को सही दिशा में संचारित करेंगे क्योंकि जिज्ञासा, सृजनात्मक शक्ति का विकास, स्वाध्याय के लिए प्रेरित, नए विचारों को जन्म व नई अवधारणाओं को ढूँढने में सहायता करती है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Section