Class 10th history question and answer
Type Here to Get Search Results !

Class 10th history question and answer

 प्रश्न 1. एकतरफा अनुबंध व्यवस्था क्या थी ?

उत्तर-एकतरफा अनुबंध हिन्द चीन में फ्रांसीसियों द्वारा लागू किया जाने वाला एक शोषणमूलक व्यवस्था थी। मजदूरों को तो कोई अधिकार नहीं रहता था जबकि सरकार को असीमित अधिकार प्राप्त हो जाते थे।

प्रश्न 2. बाओदायी कौन था?

उत्तर- 'बाओदायी' हिन्द चीन के एक द्वीप अन्नाम का शासक था। लेकन साम्यवादी राष्ट्रवादियों ने दबाव डालकर उसे सत्ताच्युत कर दिया। 25 अगस्त, 1945 को उसने अपनी गद्दी छोड़ दी। इसके बाद ही वियतनाम एक गणराज्य बन गया।

प्रश्न 3. हिन्द चीन का क्या अर्थ है?

उत्तर-कुछ समय तक वियतनाम और लाओस पर चीनी अधिकार था और कम्पोडिया भारतीय (हिन्दुस्तानी) प्रभाव में था। इसी कारण इन तीन द्वीपों को सम्मिलित रूप से 'हिन्द चीन' कहा जाने लगा।

प्रश्न 4. जेनेवा समझौता कब और किनके बीच हुआ?

उत्तर-जेनेवा समझौता मई, 1954 में साम्यवादियों और अमेरिका के बीच हुआ। इस समझौता ने पूरे वियतनाम को दो भागों में बाँट दिया। एक पर पूँजीवादियों का प्रभुत्व रहा और एक पर साम्यवादियों का।

प्रश्न 5. होआ-होआ आन्दोलन की चर्चा करें।

उत्तर-होआ-होआ आन्दोलन एक क्रांतिकारी आन्दोलन था, जिसे बौद्ध धर्मावलम्बियों ने चला रखा था। यह आन्दोलन 1939 में शुरू हुआ था इसका नेता हुइन्ह फू-सो था।

प्रश्न 1. हिन्द चीन में फ्रांसीसी प्रसार का वर्णन कीजिए।

उत्तर-हिन्द चीन में आए तो अनेक यूरोपीय देश, किन्तु किसी ने वहाँ अपनी सत्ता स्थापित करने का प्रयास नहीं किया। उनमे फ्रांस ही एक ऐसा देश निकला जो व्यापार करने के साथ वहाँ अपनी सत्ता भी स्थापित कर ली। 17वीं शताब्दी तक बड़ी संख्या में व्यापारियों के साथ ईसाई पादरी भी हिन्द बीन पहुँचने लगे। 19वीं सदी में फ्रांसीसी पादरियों की बढ़ती संख्या के विरुद्ध अन्नाम, कोचीन-चीन में उम्र आन्दोलन हो रहे थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Section